अल्मोड़ा:- सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में की गई अल्मोड़ा से काठगोदाम तक रेल लाइन बिछाने की मांग

अल्मोड़ा। जिले में सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में अल्मोड़ा से काठगोदाम तक रेल लाइन बिछाने की मांग की गई है। बीते शनिवार को सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक हुई और यह बैठक नगर निगम सभागार में की गई और इस दौरान अल्मोड़ा से काठगोदाम तक रेल लाइन बनाने की मांग की गई है। समिति ने इस मामले में पहले ज्ञापन में भेजा था लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है, उन्होंने कहा कि नगर के सभी बाईपास, चौराहो , तिराहों सहित बस स्टेशन पर बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। नगर की लाइफ लाइन माल रोड पर पार्किंग होने के बावजूद वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े रहते हैं जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और क्वारब में दरकती पहाड़ी लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। जाम लगने के कारण 3 से 4 घंटे का सफर 8 से 10 घंटे का होता जा रहा है इसलिए उन्होंने अल्मोड़ा से काठगोदाम तक रेल लाइन बिछाने की मांग की है।

Advertisements

Leave a Reply