Uttarakhand:- धामी सरकार ने निगम निकाय कर्मचारियों को दी सौगात…….. इतना फ़ीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा निगम और निकाय कर्मचारियों को चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते के भुगतान की सौगात दी गई है। राज्य कर्मियों की भांति निगमों, निकायों, प्राधिकरण, पंचायत, स्वायत्तशासी संस्थाओं व उपक्रमों इत्यादि में कार्यरत कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय धामी सरकार ने लिया है।

Advertisements

कर्मचारियों को चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जनवरी से किया जाएगा। पांचवें केंद्रीय वेतनमान में आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का बढ़ी हुई दर पर भुगतान किया जाएगा। इस निर्णय के बाद राज्य निगम कर्मचारी महासंघ समेत कई अन्य संगठनों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

Recent Posts