Uttarakhand:- राज्य में शीतकाल के लिए इस दिन बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट…. तय हुई तिथि

उत्तराखंड राज्य में 10 नवंबर को शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने जा रहे हैं और चार धाम में सम्मिलित गंगोत्री धाम की यह यात्रा अब लगभग समापन की ओर है। शारदीय नवरात्र की नवमी पर मंदिर समिति ने कपाट बंद करने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय कर लिया है इसके बाद मां गंगा के दर्शन अगले 6 माह तक श्रद्धालु मुखबा गांव में कर पाएंगे। 10 नवंबर को दोपहर 12:05 पर शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ इस वर्ष की चार धाम यात्रा का समापन भी हो जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply