Uttarakhand- नए साल में निगम कर्मचारियों को बढ़े डीए का तोहफा…… धामी सरकार ने जारी किया आदेश

उत्तराखंड राज्य में नए साल पर धामी सरकार ने बढ़े महंगाई भत्ते के रूप में निगम कर्मियों को तोहफा दिया है। सरकार ने वर्ष 2023 के अंतिम दिन डीए बढ़ाने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निगम कर्मियों को यह तोहफा दिया गया है।

आदेश के अनुसार सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमन के प्रशासनिक विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को बढ़े डीए का लाभ 1 जुलाई 2022 और 1 जनवरी 2023 से मिलेगा। सचिव सार्वजनिक उद्यम विनय शंकर पांडे की ओर से जारी किए गए आदेशों का लाभ पांचवें छठे वेतनमान के साथ ही साथ सातवें पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मचारियों को भी मिलेगा। बता दें कि जो कर्मचारी सातवें पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ ले रहे हैं उनका डीए 38 से 42 कर दिया गया है। पांचवें वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मियों का डीए 212 से 221 किया गया है और वही छठे वेतनमान का लाभ जिन कर्मचारियों को मिल रहा है उनका डीए 396 से 412 कर दिया गया है। इस तरह नए साल में निगम कर्मियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा तोहफा दिया गया है और डीए बढ़ाने का आदेश साल के अंतिम दिन जारी किया गया था।