Uttarakhand- सावधान इंडिया शो के क्रिएटर हुए साइबर ठगी के शिकार……. वापस नहीं मिल पाई धनराशि

वर्तमान समय में शो के माध्यम से सबको सावधान करने वाले सावधान इंडिया शो के क्रिएटर एवं प्रोड्यूसर खुद ही साइबर ठगी के शिकार हो गए है और काफी पहचान होने के बावजूद भी वह अपनी धनराशि वापस नहीं पा सके। बता दे कि देहरादून में आयोजित क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में एक सेशन में पैनलिस्ट के तौर पर उपस्थित हुए टीवी सीरियल के क्रिएटर व प्रोड्यूसर अनिरबेन भट्टाचार्य ने अपने निजी पल को साझा किया।

उनका कहना था कि अक्सर हमें टीवी में सुनने को मिलता है कि लोग अपराध करते हैं और टीवी सीरियल देखकर अपराध और अधिक बढ़ रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है जिसने अपराध करना है उसे कोई नहीं रोक सकता और आजकल अपराधी साइबर अपराध के प्रति अधिक सक्रिय हो गए हैं। उनका कहना था कि साइबर अपराधियों ने 4 साल पहले उनके भाई का व्हाट्सएप हैक कर दिया और बतौर अनिरबेन भट्टाचार्य भाई का मैसेज आया कि उन्हें तत्काल पैसों की जरूरत है जब भाई को फोन किया तो वह व्यस्त आ रहा था मैसेज भेजने पर जवाब मिला कि मैं व्यस्त हूं जल्द पैसे भेज दो उन्होंने कहा कि जब हजारों लाखों दर्शकों को सावधान रहने व सतर्क रहने की बात कहने वाला ही साइबर ठगी का शिकार हो गया तो आमजन भी साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। उनका कहना था कि उन्होंने एक टीवी चैनल के लिए हॉटस्पॉट शो बनाया जो की काफी हिट हुआ और उन्होंने यह शो ठगी का शिकार होने के बाद बनाया।