Uttarakhand- राज्य में 9% पहुंची कोरोना संक्रमण दर…….. 100 के पार मामले

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब कोरोना के मामले भी लगातार 100 से ऊपर पहुंच रहे हैं ऐसे में चिंता की बात यह है कि अब संक्रमण से लोगों की मौत भी हो रही है बीते 24 घंटे के अंदर इस संक्रमण के कारण एक व्यक्ति ने अपनी जान गवाई हैं। बता दें कि बीते 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के 118 नए मरीज सामने आए हैं और संक्रमण दर भी 4.26 से बढ़कर 9% हो गई है। बीते 24 घंटे के अंदर अकेले देहरादून से कोरोना के 79 मामले सामने आए हैं इसके अलावा हरिद्वार से 15, नैनीताल से 13, उत्तरकाशी से तीन, उधम सिंह नगर से दो, टिहरी से दो, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा से 2-2 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और वर्तमान समय में सक्रिय मामले बढ़कर 577 हो गए हैं।

Advertisements

Recent Posts