
उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस द्वारा काम मांगो अभियान शुरू किया जा रहा है और इस अभियान के पहले चरण की शुरुआत कांग्रेस चमोली से करने जा रही है। कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से प्रदेश में काम मांगो अभियान शुरू किया जाएगा चमोली के जोशीमठ से इसकी शुरुआत होगी और आने वाले 2 महीने तक हर ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीते रविवार को कांग्रेस भवन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में इसके लिए बैठक हुई और इन अभियान की रणनीति पर चर्चा भी की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर भी मौजूद रहे। राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, पलायन आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा और इसके पहले चरण में चमोली, हरिद्वार, देहरादून ,उधम सिंह नगर तथा नैनीताल में कार्यक्रम आयोजित होंगे।



