
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 2026 के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय मासी में एक ‘काव्यपाठ’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग – प्रभारी हिन्दी डॉ० राकेश कुमार द्वारा हिन्दी की वर्तमान स्थिति का संक्षिप्त परिचय देते हुए किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा स्वरचित एवं पररचित कविताओं का पाठ किया गया। जिसमें हिन्दी के प्रति भावनात्मक लगाव, वर्तमान स्थिति, राष्ट्रीय भावना, व्यंग्यात्मक आदि विषय प्रमुख रहे। कार्यक्रम का समापन प्रभारी प्राचार्य डॉ० अनुराधा के वक्तव्य एवं काव्यपाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ० संजय काण्डपाल, डॉ० पूरन, डॉ० निशा, डॉ० पुष्कर काण्डपाल, मनोज सिंह, सुरेन्द्र कुमार एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
Advertisements



