
लोकसभा चुनाव काफी नजदीक आ गए हैं और ऐसे में कांग्रेस को लगातार हर विधानसभा क्षेत्र से बड़े झटके मिल रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका मिला है। हरिद्वार लोकसभा से एसपी सिंह इंजीनियर समेत कई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और समर्थकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी रहे एसपी सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में जॉइनिंग कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा उन्हें फूल माला पहनकर औपचारिक सदस्यता दिलाई गई और अध्यक्ष भट्ट ने सभी के मान सम्मान का भरोसा दिलाते हुए तत्काल चुनाव अभियान में जुड़ने का उनसे आग्रह किया। इस दौरान एसपी सिंह का कहना था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ओबीसी मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक, उपाध्यक्ष महामंत्री जिला कांग्रेस विजेंद्र चौहान समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
