Uttarakhand:- हरिद्वार से कांग्रेस को मिला फिर बड़ा झटका…… पूर्व उपाध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी एसपी सिंह भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव काफी नजदीक आ गए हैं और ऐसे में कांग्रेस को लगातार हर विधानसभा क्षेत्र से बड़े झटके मिल रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका मिला है। हरिद्वार लोकसभा से एसपी सिंह इंजीनियर समेत कई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और समर्थकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी रहे एसपी सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Advertisements

बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में जॉइनिंग कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा उन्हें फूल माला पहनकर औपचारिक सदस्यता दिलाई गई और अध्यक्ष भट्ट ने सभी के मान सम्मान का भरोसा दिलाते हुए तत्काल चुनाव अभियान में जुड़ने का उनसे आग्रह किया। इस दौरान एसपी सिंह का कहना था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ओबीसी मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक, उपाध्यक्ष महामंत्री जिला कांग्रेस विजेंद्र चौहान समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।