Uttarakhand:- मुख्य सचिव ने बैठक करते हुए रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड राज्य में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बैठक करते हुए रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द लंबित प्रक्रियाओं को पूरा किया जाए। मुख्य सचिव के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे कनेक्टिविटी प्रदेश की पर्यटन एवं यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है ऐसे में समयबद्ध तरीके से सभी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए गुणवत्ता ,समयबद्धता और आपसी समन्वय पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने रोपवे परियोजनाओं के प्रभावी संचालन एवं नियमन के लिए रोपवे रेगुलेशन और रूल्स शीघ्र जारी करने का निर्देश दिए और लंबित प्रक्रियाओं को भी जल्द पूरा करने के लिए कहा है। मुख्य सचिव ने रोपवे परियोजनाओं में पार्किंग डेवलपमेंट को अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिए हैं ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

Advertisements

Leave a Reply