Uttarakhand:- मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश….. शॉर्ट टर्म वीजा वालों को जल्दी जाना होगा पाकिस्तान

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड राज्य में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्यवाही तेज करने के लिए कहा गया है उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी नागरिक जो कि शॉर्ट टर्म वीजा वाले हैं उन्हें जल्दी यहां से भेजा जाए। शॉर्ट टर्म वीजा और मेडिकल वीजा पर आए पाकिस्तानियों को जल्द से जल्द वापस भेजने की आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश पर गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को इस संबंध में पत्र लिखा है और इससे पहले देहरादून में रह रहे दो पाकिस्तानियों को भी वापस भेज दिया गया है इसके बाद हरिद्वार में रह रहे एक पाकिस्तानी को भी जल्द भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीसीएस की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में यह निर्णय भी लिया गया है। पुलिस महानिदेशक को पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित करके वापस भेजने के लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।