
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया। आईआरटीडी ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया और उन्होंने उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2024 में भाग लिया इस दौरान उन्होंने साहित्यकारों को सम्मानित भी किया।
