Uttarakhand- बैठक से पहले जी -20 सम्मेलन में खालिस्तान का झंडा लगाने की मिली धमकी……. पुलिस विभाग में हड़कंप

उत्तराखंड राज्य के रामनगर में 28 मार्च से होने जा रहे जी -20 सम्मेलन में खालिस्तान का झंडा लगाने की धमकी मिली है। बता दें कि यहां प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस संगठन के मुखिया गुरपतवंत पन्नू ने यह धमकी दी है। विदेश में बैठे पन्नू की रिकॉर्डेड आवाज में इस तरह की धमकी वाले संदेश ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। यह संदेश रविवार शाम को कई नंबरों पर आया जिसमें पन्नू ने रामनगर को खालिस्तान का हिस्सा बताते हुए सम्मेलन के दौरान वहां खालिस्तान के समर्थन में झंडा लगाने की बात कही है और जब से यह मामला संज्ञान में आया है इस मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। एसटीएफ भी मामले की पड़ताल में जुट गई है इस सम्मेलन में कई देश- विदेश से विजिटर उत्तराखंड पहुंचेंगे व सरकार द्वारा लगातार इसकी तैयारियां की जा रही है। सम्मेलन से ठीक पहले रविवार को पन्नों की इस तरह की धमकी भरे कॉल ने हड़कंप मचा दिया है और लोगों के पास विभिन्न भारतीय नंबरों से फोन आ रहे हैं। इस धमकी भरे फोन मे कहा जा रहा है कि रामनगर भारत का नहीं बल्कि खालिस्तान का है और सिख फॉर जस्टिस रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट के अलावा बैठक के दौरान खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाए जाए जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री को धमकी देते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठन के लोगों पर मुकदमें दर्ज हुए तो इसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। बता दें कि इससे पहले भी पंजाब में जी -20 सम्मेलन के दौरान पन्नू की धमकी भरा वीडियो वायरल हुआ था और उसने मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी धमकी दी थी।

Advertisements

Recent Posts