Uttarakhand:- बहन के साथ घर जा रहा था बैंककर्मी….युवकों ने मारी गोली…. तलाश में जुटी पुलिस

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां बैंककर्मी अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूटर से घर जा रहा था तभी रास्ते में स्कूटर के सामने बाइक आकर रुकी और बैंककर्मी को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार रात 8:00 बजे की है जब बैंककर्मी सत्यम चचेरी बहन के साथ घर जा रहा था तभी बाइक सवार कुछ युवकों ने उसे गोली मार दी इसके बाद घायल सत्यम को श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को देर रात इस घटना के बारे में पता चला इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हैं और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply