Uttarakhand:- बिना मान्यता चल रहे 107 मदरसे बंद….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बिना मान्यता चल रहे 107 मदरसे बंद कर दिए गए हैं यह मदरसे बिना मान्यता अवैध रूप से चल रहे थे और सबसे अधिक हरिद्वार जिले में मदरसे बंद किए गए हैं। हरिद्वार के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चंद्र प्रकाश रावत द्वारा बीते मंगलवार को राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण को मदरसों की रिपोर्ट भेजी गई है जिसमें बताया गया है कि हरिद्वार में 102 मदरसे बंद हो चुके हैं और क्षेत्र में 76 मदरसे ऐसे हैं जिन्होंने मान्यता के लिए शिक्षा विभाग में आवेदन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और सख्त नीतियों के अनुपालन में प्रशासन की ओर से मदरसों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत बिना मान्यता चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply