
उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे तक तीन जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में 2950 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन के लिए चेतावनी जारी की गई है।बीते सप्ताह माणा के पास हिमस्खलन हुआ था और उसकी चपेट में श्रमिक आ गए थे इस दौरान 8 श्रमिकों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। इस घटना के बाद अब हाईवे का कार्य और अधिक पीछे खिसक गया है तथा एक बार फिर से चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में अगले 24 घंटे के लिए अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी गई है।
