देहरादून| आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त से ही रह चुका है| इसके लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई है| इसी बीच भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे 6 बागियों को निष्कासित कर दिया है|
जिसमें रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल और धनोल्टी से पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगडा़ शामिल है| इसके अलावा डोईवाला से जितेंद्र नेगी, कोटद्वार से धीरेंद्र जोशी, भीमताल से मनोज शाह और कर्णप्रयाग से टीका प्रसाद मैखुरी को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है|
प्रदेश की 14 विधानसभा सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ भाजपा के बागी कार्यकर्ता मैदान में है| पहले बागियों की संख्या इससे कहीं अधिक थी लेकिन पार्टी डोईवाला, कालाढूंगी, घनसाली व पिरान कलियर सीटों पर अपने सात कार्यकर्ताओं को मना कर उनके नाम वापस करवाने में सफल रहे| 14 सीटों पर अभी भी बागी मैदान में मोर्चा संभाले हुए हैं उन्हें मनाने में लगातार प्रयास के बावजूद जब बात नहीं मानी तो पार्टी ने पहले चरण में 6 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है |
भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशल के निर्देश पर इन 6 पार्टी कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया गया है| कहा कि दल में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी|