Uttarakhand:- राज्य की सीमाओं के अंदर तक लगाए गए हैं एएनपीआर कैमरे…… ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे वाहन

उत्तराखंड राज्य में वाहन ग्रीन सेस नहीं बच पाएंगे। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को ग्रीन सेस आवश्यक रूप से देना होगा। सभी सीमाओं पर अंदर तक एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरे की नजर से यदि वाहन बच जाएगा तो दूसरा कैमरा ग्रीन सेस काट देगा। अगर वाहन का एक बार ग्रीन सेस कट गया है तो उसकी वैधता 24 घंटे तक होगी। परिवहन मुख्यालय प्रदेश भर में इस महीने के आखिरी तक ग्रीन सेस कटौती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है इसके लिए चुनी गई एजेंसी से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया का समझौता हो चुका है और वाहन पोर्टल से भी तालमेल बनाया जा रहा है। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह के अनुसार जैसे ही कोई बाहरी राज्य का वाहन उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करेगा तो उसका ग्रीन सेस कैमरे की मदद से कट जाएगा और राज्य की सभी सीमाओं पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए हैं और एक बार काटा गया ग्रीन सेस 24 घंटे तक वैध रहेगा।

Leave a Reply