Uttarakhand -: संप्रेक्षण गृह में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप निकले झूठे, अनुसेवक-होमगार्ड का निलंबन निरस्त

हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी द्वारा विभागीय अधिकारियों पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप जांच में झूठे निकले हैं| जिसके बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने अनुसेवक और होमगार्ड के निलंबन को निरस्त कर दिया है|


दरअसल, हाल ही में हल्द्वानी स्थित संप्रेक्षण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी थी| इसके बाद मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया| साथ ही संप्रेक्षण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया| वहीं पूरे मामले की पुलिस के स्तर पर भी जांच की जा रही थी|


मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग व पुलिस मुख्यालय के द्वारा जांच हुई| जिसमें किशोरी द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप झूठे निकले हैं| जिसके बाद संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी को निर्दोष पाते हुए नियुक्ति पर बहाल कर दिया है|