Uttarakhand-राज्य में कोहरे को लेकर जारी हुआ अलर्ट…… इस दिन से बारिश की संभावना

उत्तराखंड राज्य में दिसंबर माह बीतने के साथ ही नव वर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हो सकती है। बता दें कि राज्य में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और आगामी शनिवार से मौसम बदलने की आशंका भी है जिससे 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के आसार बन रहे हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्दी का प्रकोप भी बढ़ सकता है। राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक धूप खिल रही है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है पाला लगातार दुश्वारियां बढ़ा रहा है और कुछ दिनों में मौसम भी बदल सकता है। वही नववर्ष की शुरुआत बर्फबारी और बारिश के साथ होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है और वही हरिद्वार तथा उधम सिंह नगर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि शनिवार, रविवार और सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच बर्फबारी के आसार हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा।