Uttarakhand:- चमोली में हुए हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर….. मुख्यमंत्री ने संभाला मोर्चा

उत्तराखंड राज्य के चमोली में हुए हिमस्खलन के दौरान 57 मजदूर दब गए जिनमें से कई मजदूरों को निकाल लिया गया है। माणा कैंप के पास सुबह 8 बजे के करीब हिमस्खलन हो गया और इस दौरान निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए जिनका रेस्क्यू अभियान जारी है और अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने अचानक देहरादून में आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और कहा कि माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हुए हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है इस मामले में आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है तथा अभी तक 15 मजदूरों को निकाल लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है।