Uttarakhand -: राज्य के 50 हजार से कम आबादी वाले 23 छोटे शहरों का होगा कायाकल्प, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड के 50 हजार से कम आबादी वाले 23 छोटे शहरों का कायाकल्प होगा| राज्य के प्रस्ताव पर केंद्र ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है| अब इसका विस्तृत प्रस्ताव केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को भेजा जाएगा|

Advertisements


दरअसल, अमृत-एक योजना में उत्तराखंड के 6 नगर निगम देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, रुड़की के साथ ही नैनीताल को भी शामिल किया गया है| इन शहरों में योजना के तहत मास्टर प्लान बनाने के बाद सीवेज, पेयजल आदि के काम शुरू हुए| अब केंद्र सरकार अटल मिशन फॉर रिजूविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत 2.0) की शुरुआत करने जा रही है| कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्रालय में इसे लेकर बैठक हुई| जिसमें उत्तराखंड के चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव भी शामिल हुए| इस दौरान उन्होंने मांग की की उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में श्रेणी-3 के छोटे शहरों को भी शामिल किया जाए, जिस पर मंत्रालय ने अपनी सहमति दे दी थी| अब विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा जा रहा है|


शशि मोहन के अनुसार, राज्य के ऐसे 23 शहर है जो की श्रेणी तीन के है| श्रेणी एक व श्रेणी 2 के कुल मिलाकर 10 शहर है |योजना के तहत शहरों का मास्टर प्लान बनेगा| प्लांट के हिसाब से ही यहां सीवेज पेयजल लाइटों के अलावा जल निकासी, ग्रीन सीवेज व पार्क विकसित किए जाएंगे| इसके लिए केंद्र सरकार से ही बजट मिलेगा|