Uttarakhand:- रुद्रप्रयाग हादसे में गई 14 लोगों की जान….. घायलों का हाल-चाल पूछने एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बीते शनिवार को रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिर गया इस दौरान 14 लोगों की जान चली गई और वाहन में 26 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

घायलों को एम्स में भर्ती किया गया है जिनका इलाज चल रहा है। घायलों का हाल-चाल पूछने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एम्स में पहुंचे। घायलों में सात को गंभीर हालत के चलते केदारनाथ यात्रा में संचालित हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया जहां दो की मौत हो गई। जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों में भी दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे की खबर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया और जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।