UKSSSC:- परीक्षा लीक करने के मामले में हुई 21वीं गिरफ्तारी……. जानिए एसटीएफ ने अब किसे लिया निशाने पर

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में एसटीएफ ने यूकेएसएससी परीक्षा लीक करवाने वाले आरोपियों को पकड़ने में एक और सफलता हासिल कर ली है। इस पेपर लीक प्रक्रिया में संलिप्त सभी लोगों पर एसटीएफ की नजर है और एसटीएफ अब युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को नहीं बख्शेगी। इस मामले में एसटीएफ ने इस बार स्टोन क्रशर के मालिक चंदन सिंह निवासी लखनपुर रामनगर नैनीताल को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंदन सिंह की संपत्ति के बारे में जब एसटीएफ को जानकारी हुई तो वह आश्चर्यचकित रह गए। जिसके बाद उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements

इसी के साथ एसटीएफ को इस मामले में 21वीं सफलता मिल गई हैं। बता दें कि चंदन सिंह मनराल का नाम इस मामले में परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के बयानों के आधार पर सामने आया है और जब एसटीएफ ने चंदन सिंह के बारे में जानकारी जुटाई तो वह पहले गिरफ्तार हुए अन्य आरोपियों के संपर्क में था और उसने कई अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराए थे। जिसके बाद बीते शनिवार को एसटीएफ की टीम ने चंदन सिंह मनराल को एसटीएफ कार्यालय लाकर पूछताछ शुरू कर दी और उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। परीक्षा के दौरान उसने अभ्यार्थियों से लाखों रुपए लेकर उन्हें प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था।