U19 world Cup -: भारतीय टीम ने बनाया एक और रिकॉर्ड, पांचवी बार बना चैंपियन

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया और पांचवी बार खिताब अपने नाम किया| इससे पहले इंडिया 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीत चुकी है| 2006, 2016 और 2020 में भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था|
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई|


जेम्स रियूनियन ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए| भारत की ओर से राज बावा ने पांच और रवि कुमार ने 4 विकेट झटके| भारत ने जवाब में 47.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर दिया| निशांत सिंधु 50 रन बनाकर नाबाद रहे| शेख रशीद ने भी 50 रन की पारी खेली| दिनेश बाना ने 44वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई|
बता दें कि भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में पहुंची है| अंडर-19 में कोई भी टीम इतनी बार विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंची है| इसके अलावा भारतीय टीम के नाम सबसे ज्यादा 5 विश्वकप जीतने का रिकॉर्ड भी है| इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार किताब जीता है| इस साल भारतीय टीम विश्व कप में शानदार फॉर्म में थी|