फजीहत :- सभाओं में खाली कुर्सियां बड़ा रही भाजपा की मुश्किले, विपक्ष के निशाने पर सरकार

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव महज 40 से 45 दिन दूर है ऐसे में प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई सभी राजनीतिक दल अपनी ओर से पूरी ताकत झोंकने में जुटे हुए हैं ऐसे में एक दूसरे के ऊपर वार पलटवार की राजनीति भी जमकर हो रही है, उत्तराखंड के विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए विगत कई दिनों से सोशल मीडिया पर फोटोस और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून जनसभा में और अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की काशीपुर जनसभा में कुर्सियां खाली रही, विपक्ष इसे सरकार की लोकप्रियता से जोड़कर देख रहा है और यह कहा जा रहा है कि सरकार प्रशासन की पूरी ताकत लगाने के बावजूद लोगों को रैली में नहीं जुटा पा रही है।

Advertisements

आपको बता दें उत्तराखंड में 16 दिसंबर को राहुल गांधी की भी जनसभा होनी है कांग्रेस ने भी इस सभा के लिए परेड ग्राउंड देहरादून को ही चुना है और कांग्रेस ने दावा किया है कि यह सभा जनसंपर्क की सभा होगी।

Recent Posts