
देहरादून डोईवाला। आज शिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह-सुबह डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ क्षेत्र में देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना हो गई। दरअसल मार्ग में एक स्कॉर्पियो कार सुबह- सुबह 4:00 बजे मार्ग में खड़े एक ट्रक से टकरा गई तथा इस दौरान ट्रक ड्राइवर मोहम्मद यासीन व स्कॉर्पियो कार सवार 21 वर्षीय युवती खुशी की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लालतप्पड चौकी प्रभारी रविंद्र राणा ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो कार और मार्ग में खड़े ट्रक की जबरदस्त टक्कर के कारण हादसा हुआ। तथा पुलिस द्वारा बताया गया है कि स्कॉर्पियो कार में बीयर की बोतलें भी मिली है। तथा इस हादसे में स्कॉर्पियो कार सवार दो अन्य व्यक्ति एक युवक तथा एक युवती जख्मी हुए हैं। तथा जख्मी व्यक्तियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।

