अनियंत्रित वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन की मौत, जानिए पूरी घटना

आज 19 नवंबर 2021 को शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी सेराघाट मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई तथा 3 लोग पूरी तरह से घायल है। हादसा आज शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।

इस घटना की खबर दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पीछे आ रही जीप में सवार लोगो ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें से तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन अभी तक मृत व घायल लोगों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है।