किसानों के संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही कोंग्रेस – गणेश गोदियाल

पिछले 1 साल से सरकार के द्वारा बनाए गए नियम कानूनों का विरोध कर रहे थे किसान। जिसके लिए आज नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की है कि वे किसानों के विपक्ष में बने इन कानूनों को वापस ले लेंगे। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि अभी ना सिर्फ किसानों की जीत हुई है बल्कि कांग्रेस की भी जीत हुई है उनका कहना है कि पिछले 1 साल से किसान आंदोलन में कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ खड़ी रही।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने किसानों के आर्थिक जीवन को ना देखते हुए उनके बारे में चिंता ना जताते हुए बिना उनसे पूछे उनके विपक्ष में कानून बना डाले इन कानूनों से उद्योगपतियों को तो फायदा होता लेकिन किसानों की आर्थिक स्थिति और दयनीय हो जाती और इससे किसान उद्योगपतियों के गुलाम बन जाते। इसलिए किसानों के दर्द को समझते हुए कांग्रेस सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही तथा आज न सिर्फ किसानों की बल्कि कांग्रेस सरकार की भी जीत हुई है।