बदलने लग गया है उत्तराखंड का मौसम…….. अल्मोड़ा समेत कुमाऊं के इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि

उत्तराखंड राज्य में धीरे-धीरे करके मौसम करवट बदलने लग गया है आसमान में बीते 17 फरवरी से राज्य के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और गर्जना की संभावना है और वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम का यही हाल आगामी 20 फरवरी को भी रहेगा। तथा कुमाऊ के चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में भी मध्यम बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। बता दें कि कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। तथा राज्य में आगामी एक-दो दिन तक तापमान चार से छह डिग्री अधिक रहने की संभावना है तथा उसके बाद धीरे-धीरे करके राज्य में तापमान कम होगा।

Advertisements

Recent Posts