गुरुवार को हुई मैक्स दुर्घटना में एक और व्यक्ति की मौत…… मामले में डंपर चालक गिरफ्तार

बीते 17 मार्च 2022 को गुरुवार की शाम को थलीसैंण प्रखंड के अंतर्गत पैठाणी क्षेत्र में हुई मैक्स दुर्घटना में उसी दिन चार लोगों की मौत हो चुकी थी मगर खबर मिली है कि आज अस्पताल में इस दुर्घटना में घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। और इसी के साथ इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार किया है क्योंकि दुर्घटना के वक्त मैक्स चालक की जगह डंपर चालक ही मैक्स को चला रहा था और जो मैक्स चला था वह पैठाणी में अपने अन्य दोस्तों के साथ खाना खा रहा था इसलिए पुलिस ने इस मामले में डंपर चालक को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

Recent Posts