दुखद-4 साल की बच्ची को बुजुर्ग ने बनाया अपने हवस का शिकार……. आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। राज्य के हमीरपुर जिले में 24 दिन पहले एक 4 साल की बच्ची का बलात्कार हुआ था और अब जाकर पुलिस ने छानबीन करके दोषी को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह घटना यूपी के हमीरपुर की है जहां पर कुछ दिनों पहले एक छोटी सी 4 साल की बच्ची के साथ पुलिस में छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था मगर चिकित्सकीय परीक्षण तथा अदालत में पीड़िता के बयान से जब पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है तो इस मामले में पुलिस ने 70 साल के बुजुर्ग को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया है कि बुजुर्ग का नाम स्वामिदीन प्रजापति है जिसे 29 दिसंबर 2021 को बुधवार के दिन के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। तथा पुलिस द्वारा आज 30 दिसंबर 2021 को गुरुवार के दिन इस बात की जानकारी दी गई है। साथ में पुलिस ने यह भी कहा है कि इस मामले में वे आगे कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेंगे।