Almora- बुजुर्गों के लिए खास खबर………… किसी भी तरह की सहायता के लिए बुजुर्ग कर सकते हैं इस नंबर को डायल

अल्मोड़ा। हमारे समाज में बुजुर्गों को कई तरीके की परेशानियों को झेलना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्ग काफी चिंतित हो जाते हैं मगर अब बुजुर्गों के लिए एक नई योजना लागू हुई है जिसके तहत बुजुर्गों को 14567 नंबर डायल करना है और अपनी समस्याओं को बताना है इस पर बुजुर्गों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Advertisements

अल्मोड़ा में तैनात फील्ड ऑफिसर भगीरथ ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि एक नंबर को डायल करने पर बुजुर्ग अपनी सारी समस्याएं बता सकते हैं तथा इस नंबर से वह खुद से संबंधित सारी जानकारियां भी ले सकते हैं फिर चाहे वह केंद्र में उनके लिए चल रही गतिविधियां हो या फिर पेंशन या बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा हो तथा बुजुर्गों को वृद्ध आश्रम या फिर केयर गिवर किसी की भी जरूरत हो तो वे 14567 नंबर को डायल कर अपनी परेशानियों को बता सकते हैं उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।