इस दिन जारी हो सकता है यूपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट……. पढ़ें पूरी खबर

यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के परिणाम संबंधी जानकारी देते हुए कहा है कि 2021 में हुई सिविल सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के परिणाम 30 मार्च तक आ सकते हैं तथा साथ में संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट upsc.gov.in पर जानकारी देते हुए कहा है, कि 30 मार्च तक मुख्य परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं तथा उसके बाद चयनित उम्मीदवारों का अप्रैल के पहले सप्ताह में इंटरव्यू होने की संभावना है। यूपीएससी द्वारा जानकारी दी गई है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में इंटरव्यू राउंड होना है जिसके लिए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के परिणामों के बाद डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। जिसे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Advertisements

Recent Posts