Almora- महीनों के इंतजार के बाद अब नगर में धीरे-धीरे सुचारू हो रही है रोडवेज सेवा

अल्मोड़ा नगर में बीते कई महीनों से रोडवेज सेवा बाधित रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर से रोज कई मार्गो पर रोडवेज सेवा बंद रह रही थी मगर अब धीरे-धीरे करके नगर से रोडवेज सेवा में सुधार हो रहा है। होली के अवसर पर रोडवेज बसों का सुचारु संचालन हुआ जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। तथा इस बीच डिपो कार्यालय द्वारा होली को देखते हुए दिल्ली के लिए देर शाम तक अतिरिक्त बस सेवा का संचालन भी किया जा रहा है। हालांकि अभी भी नगर से 3 मार्गों पर रोडवेज सेवा बाधित रही जिस कारण इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मगर धीरे-धीरे करके नगर से पहले के मुताबिक रोडवेज बसों का सुचारू संचालन हो रहा है।

Advertisements

Recent Posts