यूक्रेन पर हमले रुकवाने के निर्देश नहीं दे सकती सरकार …….जानिए दायर याचिका पर सुनवाई में क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

यूक्रेन और रूस के बीच आज लगातार युद्ध का आठवां दिन है। और आज दिनांक 3 मार्च 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिनों पहले यूक्रेन के मामले में दायर याचिका पर आज सुनवाई की है। दरअसल कुछ दिनों पहले एक वकील द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी कि वह भारतीय छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार को निर्देश दे कि वे रूस के राष्ट्रपति पुतिन को यह युद्ध रोकने को कहे। तथा इस पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा है, कि भारतीय छात्रों को यूक्रेन से वापस लाने के लिए भारत सरकार पूर्ण रूप से प्रयासरत है तथा ऑपरेशन गंगा भी इस मिशन में कारगर साबित हो रहा है। साथ में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि हम सिर्फ भारतीय नागरिकों को यहां सुरक्षित वापस लाने का कार्य कर सकते हैं और सरकार रूस के राष्ट्रपति पुतिन को यह युद्ध रुकवाने के निर्देश नहीं दे सकती। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रमना की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा की गई।

Advertisements

Recent Posts