केंद्र सरकार ने बढ़ाई मनरेगा में मजदूरी…… इस दिन से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। देश में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में मजदूरों की मजदूरी बढ़ा दी गई है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत मजदूरी बढ़ाने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और सरकार के अधीन आने वाले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 24 मार्च को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी दरों में बदलाव के लिए अधिसूचना जारी की है, और वर्तमान समय में हरियाणा में सबसे अधिक मनरेगा में हर दिन मजदूरी ₹357 है। वही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सबसे कम ₹221 है। सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और उसके अनुसार मनरेगा में 2005 की धारा 6(1) के तहत जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र अधिसूचना द्वारा मनरेगा लाभार्थियों के लिए मजदूरी दरें तय कर सकता है। वही मजदूरी में बढ़ोतरी ₹7 से लेकर ₹26 तक की गई है और यह नई दरें आगामी 1 अप्रैल से लागू होंगी। बता देगी पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष राजस्थान में मजदूरी में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। बिहार और झारखंड में पिछले साल की तुलना में लगभग 8% की वृद्धि दर्ज की गई है और वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के लिए सबसे कम दैनिक मजदूरी ₹221 है। पिछले वर्ष की तुलना में प्रतिशत वृद्धि यहां पर 17 दर्ज की गई थी और दोनों राज्यों में 2022-23 में दैनिक वेतन ₹204 था। वही सबसे कम प्रतिशत वृद्धि वाले राज्य कर्नाटक ,गोवा, मेघालय और मणिपुर है। बता दें कि यह योजना देश की एक प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों की आजीविका सुरक्षा को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों की गारंटीकृत मजदूरी रोजगार प्रदान करना है।

Advertisements

Recent Posts