सालों से चला आ रहा परिसंपत्ति विवाद आज मुख्यमंत्रियों की बैठक में सुलझा

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक में परिसंपत्ति विवाद को सुलझा लिया गया| लखनऊ में दो दिवसीय दौरे पर गए सीएम धामी ने मुख्यमंत्री योगी से आज शिष्टाचार बैठक की जिसमें 21 सालों से चले आ रहे परिसंपत्ति विवाद को सुलझा लिया गया|

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की| दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच वार्ता के दौरान परिसंपत्ति विवाद पर सहमति बनी| साथी दोनों सरकारों के बीच अन्य कई विवादों पर भी सहमति बन गई| 20 हजार करोड़ परिसंपत्ति के तहत परिवहन विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों की 20 हजार करोड़ की परिसंपत्तियों का विवाद सुलझा लिया गया|

वार्ता के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सीएम धामी द्वारा सभी बातों को शांति से सुना गया है, 15 दिनों के अंदर सभी लंबित मामलों का निस्तारण हो जाएगा| बैठक में सभी मुद्दों पर सहमति बनी है और जो मुद्दे बचे हुए हैं उनको भी बहुत जल्द सुलझाया जाएगा| उत्तर प्रदेश बड़ा भाई है| हमारा मातृ प्रदेश उत्तर प्रदेश है| दोनों भाइयों में जो बंटवारे के समय होता है वह हो जाएगा| उन्होंने कहां की मैं आभारी हूं की सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दिखाया| कहा कि अलकनंदा होटल उत्तराखंड को मिलेगा और उत्तराखंड को वन विभाग के 90 करोड़ भी मिलेंगे| इस मौके पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद भी उपस्थित रहे| मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं मुख्य सेवक के रूप में पिछले 4 महीने से काम कर रहा हूं| सभी लोग उत्तराखंड में सरकार को आगे बढ़ाने में लगे हैं|