घर-घर भाजपा हर घर भाजपा के नारे लगाती भाजपा को नही है आमजन की चिंता – हयात सिंह मेहरा

कोटद्वार। भाजपा के डबल इंजन सरकार के बारे में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हयात सिंह मेहरा का कहना है कि घर-घर भाजपा और हर घर भाजपा के नारे लगा रही भारतीय जनता पार्टी को आमजन की कोई चिंता नहीं है भाजपा को बस आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की पड़ी है।

Advertisements

उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में आज महंगाई आसमान छू रही है जिससे गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी काफी मुश्किल हो रहा है। लेकिन सरकार इसकी तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है आज भाजपा ने गैस सिलेंडर ₹400 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया है तथा पेट्रोल की कीमतें सिर्फ वाहन चालकों को ही नहीं बल्कि आमजन यात्रियों को भी प्रभावित कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा कि जब 2017 के विधानसभा चुनाव हुए थे तो सरकार ने राज्य में शराबबंदी का वादा दिलाया था मगर इसके विपरीत राज्य में नए शराब के कारखाने खुले व घर-घर शराब पहुंचाई गई।