
सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमों की समय सीमा बढ़ा दी है| कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला लिया है| कोर्ट और न्यायाधिकरणों में मामले दायर करने की समय अवधि बढ़ाने का आदेश कोर्ट दे दिया है|
Advertisements

आदेश में कहा गया है कि 23 मार्च 2020 के आदेश को बाहर किया जाता है| साथ ही कहा न्यायिक या अर्धन्यायिक कार्यवाही के संबंध में सामान्य विशेष कानूनों के तहत निर्धारित मुकदमा की समय सीमा 15 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 तक की अवधि को समय सीमा के बाहर रखा जाएगा| समय सीमा 1 मार्च 2022 से गिनी जाएगी| यदि 1 मार्च को 2022 से प्रभावी परिसीमा की वास्तविक शेष अवधि 90 दिनों से अधिक है तो वह लंबी अवधि लागू होगी|

