Sports :- आई पी एल 2022 में भी खेलते नजर आएंगे कैप्टन कूल, पढ़ें पूरी खबर

आई पी एल 2021 समाप्त हो चुका है इस सीजन के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर चौथी बार यह खिताब अपने नाम किया है, इस आईपीएल के बाद लोग यह अपेक्षा कर रहे थे की चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन होगा पर यह भी कयास लग रहे थे कि संभावित है कि धौनी एक और सीजन खेल सकते हैं।

लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद ही इन कयासों पर मुहर लगा दी है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 मैं भी नजर आएंगे, न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स अगले साल अपने पहले रिटेन खिलाड़ी के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को शामिल करने जा रही है, अगर ऐसा होता है तो यह चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों के लिए बेहद खुशी की बात होगी।