12 और 13 अगस्त की मध्य रात्रि को आकाश में देखने को मिलेंगे अलग ही नजारें…… चौंधिया जाएंगी आंखे

ब्रह्मांड में आगामी 12 और 13 अगस्त की मध्य रात्रि अलग ही नजारे देखने को मिलेंगे बुधवार रात ब्रह्मांड टूटे हुए तारों से सजे आसमान में उल्का पिंड बरसेंगे और मनमोहक दृश्य देखने को मिलेंगे। अंतरिक्ष में 12 और 13 अगस्त की मध्य रात्रि को अनोखी घटना घटने जा रही है इस रात दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और भव्य पर्सीड उल्का अपने चरम पर होगा। आर्यभट्ट परीक्षण विज्ञान शोध संस्थान नैनीताल के वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान आसमान से प्रति घंटे 60 से लेकर 100 तक उल्का गिरते हुए दिखाई देंगे जो कि रोशनी की खूबसूरत लकीरें खींचेंगे। इस वर्ष की यह खगोलीय घटना पिछले कई दशकों की तुलना में काफी अधिक अनोखी और साफ होने वाली है। प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए यह समय अविस्मरणीय और अद्भुत अनुभव लेकर आने वाला है।

Advertisements

Leave a Reply