अल्मोड़ा:- जिले में निकाली गई अगस्त क्रांति की 84वीं वर्षगांठ पर प्रभात फेरी

अल्मोड़ा। जिले में अगस्त क्रांति की 84 वी वर्षगांठ पर प्रभात फेरी निकाली गई जिले के द्वाराहाट में इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी गोचर तिराहे से शुरू होकर ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पहुंची और वहां पर कार्यक्रम आयोजित किए गए इस दौरान वक्ताओं ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया और नायकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद प्रभात फेरी वापस त्रिमूर्ति चौक पहुंची जहां पर क्षेत्र के तीन प्रमुख विभूतियां स्व. हरिदत्त कांडपाल , मदन मोहन उपाध्याय और बिपिन त्रिपाठी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

Advertisements

Leave a Reply