तो क्या चुनावी रैलियां वर्चुअल और चुनाव ऑनलाइन होंगे…….. हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग और सरकार से मांगा जवाब

उत्तराखंड। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए तथा दिन बीतने के साथ तेज होते कोरोना संक्रमित मामलो को देखते हुए आज दिनांक 5 जनवरी 2021 को बुधवार के दिन हाईकोर्ट ने चुनावी रैलियों को स्थगित करने तथा चुनाव डालने के संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई की तथा इस बीच न्यायालय ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से जवाब की मांग करते हुए कहा कि क्या आगामी चुनाव संबंधी रैलियां वर्चुअल नहीं हो सकती और वोटिंग ऑनलाइन नहीं हो सकती? इस बात को लेकर न्यायालय ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को आगामी 12 जनवरी 2022 तक का समय दिया है।

Advertisements

तथा न्यायालय ने साथ में अभी कहां है कि सरकार और चुनाव आयोग के जवाब के साथ ही इस मामले में 12 जनवरी 2022 को सुनवाई होगी। दरअसल याचिकाकर्ता का कहना है कि देश- प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तथा इस दौरान चुनावी रैलियों का आयोजन करना खतरे से खाली नहीं है। साथ में याचिकाकर्ता का कहना था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, तथा उन्होंने इसी दौरान उत्तराखंड में भी रैली की। उत्तराखंड व देश को बचाने के लिए अभी आवश्यक है कि इस प्रकार की रैलियों पर रोक लगाई जाए। तथा इन्हीं सब तथ्यों को देखते हुए न्यायालय ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जवाब देने के लिए 12 जनवरी 2022 तक का समय दिया है जवाब आने पर उसी दिन न्यायालय फिर एक बार इस मामले में सुनवाई करेगा।