शर्मनाक- 15 वर्षीय किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप……… आरोपियों ने वीडियो बनाकर दी धमकी

यह काफी शर्मनाक है कि जिस देश में देवी मानकर स्त्री का पूजन किया जाता है उसी देश में कुछ भेड़िए स्त्री को अपनी हवस का शिकार बना लेते हैं। एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबर राजस्थान के नागौर क्षेत्र से आई है जहां एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ तथा दोषियों ने रेप की वीडियो बनाकर पीड़िता को वायरल करने की धमकी भी दी।

Advertisements

दरअसल राजस्थान के नागौर क्षेत्र में एक दसवीं क्लास में पढ़ने वाली किशोरी स्कूल जा रही थी तभी कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर उसे गाड़ी में बिठा लिया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया जिसके बाद दोषियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना ली और पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को भी बताई तो वे उस वीडियो को वायरल कर देंगे। डर के मारे पीड़िता ने 2 दिन तक किसी को कुछ भी नहीं बताया मगर आखिरकार माता-पिता के बार बार पूछने पर कि पीड़िता को आखिर हुआ क्या है तब पीड़िता ने उसके साथ हुई घटना अपने माता पिता को बताई ।

जिसके बाद पीड़िता के पिता ने नागौर के चितवा थाना में दोषियों के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज की तथा पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान इस प्रकार से बताई कुंदन सिंह उम्र 23 वर्ष, व भानु प्रकाश उम्र 28 वर्ष। पुलिस का कहना है कि उन्होंने लड़की का बयान भी ले लिया है और तथा पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।

Recent Posts