चार सूत्रीय मांगों को लेकर कल से इस क्षेत्र के पटवारी करेंगे हड़ताल, पढ़ें पूरी खबर

पिथौरागढ़। आगामी 23 दिसंबर 2021 से नगर के राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ 4 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। दरअसल पिछले दिनों इनके द्वारा सरकार से राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनों के पदों का एकीकरण ना होने, जैसा कार्य वैसा वेतन, तथा समवर्गीय कर्मिको को उच्चीकृत वेतन देने, व 16वें बैच के राजस्व निरीक्षको के प्रशिक्षण तथा राजस्व क्षेत्रों का पुनर्गठन करके नियम से उनकी सेवा की मांग की गई थी। मगर उनका कहना है कि इस मामले में अभी तक सरकार ने कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की है।

Advertisements

तथा राजस्व उपनिरीक्षक व राजस्व सेवा संघ के महासचिव सूर्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि इन चार सूत्रीय मांगों के संबंध में उनकी वार्ता मुख्यमंत्री से भी हुई थी मगर अभी तक इस मामले को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है जिससे राजस्व कर्मियों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार उनकी इन मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं करती तो वह 23 दिसंबर 2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।