वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन

कुछ महीने पहले पत्नी चिन्ना दुआ की मृत्यु के बाद वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का भी आज निधन हो गया| उनके निधन की सूचना उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर साझा की|

विनोद दुआ और उनकी पत्नी दोनों ही कोरोना पीड़ित थे| जिसके बाद विनोद दुआ कोरोना से उबर नहीं पाए और आज उन्होंने आखिरी सांस ली| वह 67 वर्ष के थे| विनोद दुआ प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे| उनका अंतिम संस्कार कल लोधी रोड शमशान घाट पर दोपहर 12:00 बजे होगा| उनके निधन पर मीडिया जगत शोक की लहर में है|