स्थापना दिवस के अवसर पर सल्ट को मिला उत्कृष्ट पुलिस स्टेशन अवार्ड

अल्मोड़ा। बीते रोज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा सल्ट थाने को इस साल का उत्कृष्ट पुलिस स्टेशन अवार्ड दिया गया।

Advertisements

सल्ट थाने के एसएसपी पंकज भट्ट के द्वारा किए गए सभी उपलब्धि पूर्ण कार्य जैसे नशे के खिलाफ कार्यवाही करना, आसपास हो रहे अपराधों को नियंत्रित करना, तथा जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करना आदि के लिए उन्हें इस साल का यह अवार्ड राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया। तथा इसी के साथ थाने के एसओ सुशील कुमार को बेस्ट थाने की ट्रॉफी दी गई।