सफरनामा :- महज 40 दिनों में कुर्मांचल अखबार का न्यूज़ पोर्टल बना 5000 दैनिक पाठकों की पसंद

नमस्कार साथियों। आप सभी कुर्मांचल अखबार के साप्ताहिक कुमाऊनी अखबार के साथ विगत 10 वर्षों से बने हुए हैं, जिसके लिए संपूर्ण कुर्मांचल अखबार आपका आभारी है, विगत 10 वर्षों से अपनी संस्कृति और अपनी दूदबोली कुमाऊनी के संरक्षण में आप सभी हमें हर कदम पर सहयोग कर रहे हैं यह हमारा सौभाग्य है।

Advertisements

वर्तमान समय में मीडिया के बढ़ते डिजिटलाइजेशन की ओर कुर्मांचल अखबार ने भी एक कदम बढ़ाया विगत 16 अक्टूबर 2021 को हमने अपने अखबार का वेब न्यूज़ पोर्टल www.kurmanchalakhbar.in की शुरुआत की, महज 40 दिनों के इस सफर नामे में मुझे यह लिखते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम इतने कम समय में 5000 लोगों के परिवार को अपने साथ जोड़ पाए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है, आपके अपार स्नेह एवं सहयोग ही वह ताकत है जिससे हम इस पोर्टल को विश्वसनीयता के आधार पर देवभूमि का सर्वोच्च न्यूज़ पोर्टल बनाने का स्वप्न देख रहे हैं।

वर्तमान में हम 60 व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से 5000 से अधिक दैनिक पाठकों से सीधे जुड़े हुए हैं, आप सभी स्नेही पाठक हमारी ताकत है आपके विचार सुझाव हमारे लिए आदेश हैं, कुर्मांचल अखबार के संपादक समूह तक अपना कोई भी सुझाव एवं विचार पहुंचाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप के किसी भी एडमिन को सीधे मैसेज कर सकते हैं।

अपने परिचितों को भी कुर्मांचल अखबार के व्हाट्सएप ग्रुप को के माध्यम से जोड़ने के लिए आप उन्हें इस ग्रुप का लिंक भेज सकते हैं।

हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का सहयोग हमें आगामी भविष्य में इसी प्रकार मिलता रहेगा, अपार स्नेह के लिए एक बार पुनः आप सभी का अनंत कोटी धन्यवाद।